- शासन से मंजूरी मिलने के बाद लोक निर्माण विभाग ने जारी की निविदा, जल्द शुरू कराया जाएगा काम
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जिले में 20 जर्जर सड़कों की हालत सुधारने और निर्माण के लिए शासन ने मंजूरी दे दी, जिन पर 3.27 करोड़ रुपये बजट खर्च किया जाएगा। इसके लिए लोक निर्माण विभाग ने निविदा जारी कर दी। सड़कों का निर्माण होने से 40 से अधिक गांवों के ग्रामीणों को सुविधा मिलेगी।
सड़कों की हालत खराब होने के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। ग्रामीणों ने कई बार अधिकारियों से सड़कों के गड्ढे भरवाने और जर्जर सड़कोंं का निर्माण कराने की मांग की। इसके बाद अफसरों ने सर्वे कराया और 20 सड़कों को चिह्नित कर मरम्मत और निर्माण का प्रस्ताव तैयार कराकर शासन को भेजा। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता अतुल कुमार ने बताया कि शासन ने 20 सड़कों के निर्माण और मरम्मत के लिए 3.27 करोड़ रुपये बजट जारी कर दिया। इसकी निविदा जारी कर दी गई। निविदा प्रक्रिया पूर्ण कराने के बाद काम शुरू करा दिया गया।
इन मार्गों की मरम्मत और निर्माण होगा
मोहम्मदपुर खूंटी से मुलसम मार्ग, मिलाना से खपराना, बिनौली-अमीनगर सराय मार्ग से जैनुद्दीन मार्ग, नेशनल हाईवे से निवाड़ा मार्ग, कोताना खेड़ी मार्ग से खामपुर कॉलेज मार्ग, लोयन मलकपुर से चौबली-जागोस मार्ग, जागोस से शंकराचार्य शिव मंदिर मार्ग, बिलौचपुरा से संस्कृत महाविद्यालय ग्वालीखेड़ा, धनौरा से हिलवाड़ी, हेवा से श्मशान घाट तक, लूंब से नाला मार्ग, नेशनल हाईवे से बासौली मार्ग, धौली प्याऊ चमरावल मार्ग से दत्तनगर मार्ग, बालैनी-पुरा महादेव-बिनौली मार्ग से हरियाखेड़ा तक, नेशनल हाईवे से पुलिस लाइन तक, गांगनौली से निरपुड़ा मार्ग समेत 20 मार्गों की मरम्मत होगी और निर्माण कराया जाएगा।