फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेत भंडारण में साझेदारी दिलाने के नाम पर 20 लाख रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
खनन से जुड़े लोनी क्षेत्र के गांव रिस्तल निवासी पिता-पुत्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा (बागपत)। बागपत के एक व्यक्ति से रेत भंडारण में साझेदारी दिलाने के नाम पर पिता-पुत्र ने बीस लाख रुपये ठग लिए। रुपये वापस मांगने पर उसे गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने खनन ठेकेदार से जुड़े गाजियाबाद के लोनी क्षेत्र के गांव रिस्तल निवासी पिता-पुत्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बागपत के मोहल्ला गुजरान निवासी राजेश कुमार ने बताया कि गाजियाबाद जनपद की लोनी कोतवाली के गांव रिस्तल निवासी शिवकुमार कसाना सांकरौद गांव खादर के रेत खनन ठेकेदार से जुड़ा हुआ है। कुछ दिन पूर्व शिव कुमार ने उसे रेत खनन भंडारण में साझेदार बनने को कहा। उसने विश्वास करके साझेदारी के नाम पर उसे बीस लाख रुपये दे दिए। रुपये लेने के बाद उसे साझेदार बनाने से मना कर दिया। इसके बाद राजेश कुमार ने उससे अपने रुपयेे वापस मांगे। इस पर शिवकुमार कसाना और उसके पुत्र वंश ने उसके साथ गाली-गलौज कर जान सेे मारने की धमकी दी। उसने तभी खेकड़ा कोतवाली में पहुंचकर तहरीर दी। आरोप है कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद उसने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए बागपत न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर गुहार लगाई। न्यायालय ने मामले को संज्ञान में लेते हुए खेकड़ा कोतवाली पुलिस को मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। सीओ युवराज सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर शिवकुमार कसाना और उसके पुत्र वंश कसाना के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच कराकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें