बागपत। जिले में आज से 20 फैक्ट्रियों के संचालन की तैयारी है। नोडल अधिकारी व उद्योगपतियों की बैठक के बाद बुधवार तक 20 उद्यमियों ने फैक्ट्री चलाने के लिए आवेदन किए है। आज से शुरू होने वाली अधिकांश कृषि से संबधित फैक्ट्रियों का संचालन किया जाएगा।
उद्योग उपायुक्त हिमांशु गंगवार ने बताया कि नोडल अधिकारी एडीएम अमित कुमार व उद्यमियों की बैठक के बाद बुधवार को 20 उद्योग संचालकों ने आवेदन किए है। इनकी सूची तैयार की जा रही है, सूची तैयार होने के बाद फैक्ट्रियों का संचालन किया जाएगा। बृहस्पतिवार सेे बागपत औद्योगिक क्षेत्र के अलावा बड़ौत व खेकड़ा में फैक्ट्रियों के संचालन की तैयारी है। विभाग की ओर से आज से चलने वाली फैक्ट्रियों की सूची तैयार की जा रही है। इसके अतिरिक्त जिन उद्यमियों के फैक्ट्री चलाने के लिए आवेदन आएंगे, उनकी सूची तैयार की जाएगी। जिले में चलने वाली अधिकांश कृषि से आधारित होगी।