बागपत जनपद में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। लूट की कई घटनाओं को अंजाम देने के आरोपी गैंगस्टर की पुलिस ने 2.32 लाख रुपये की संपत्ति कुर्क कर ली। काठा गांव में बने मकान को जब्त कर लिया।
विज्ञापन
सीओ देवेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि काठा गांव का रहने वाले सावेज के खिलाफ लूटपाट, जानलेवा हमला करने व गैंगस्टर के तहत सात मुकदमे दर्ज है। जिसकी हिस्ट्रीशीट खुली हुई है और जेल जा चुका है।
गैंगस्टर एक्ट के तहत रविवार को सावेज का काठा गांव में बना मकान कुर्क किया गया, जिसकी कीमत करीब 2.32 लाख रुपये है। जहां पुलिस ने उसके मकान पर सील लगा दी।