बिनौली ब्लॉक पर बीडीसी की बैठक में बोलते विधान परिषद सदस्य धर्मेंद्र भारद्वाज।
- फोटो : BARAUT
बिनौली। खंड विकास मुख्यालय बिनौली परिसर में बुधवार को क्षेत्र पंचायत समिति की बैठक हुई, जिसमें विभिन्न विकास कार्यों के क्रियान्वयन हेतु 2.10 करोड़ की धनराशि के 32 प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए।
बैठक का शुभारंभ विधान परिषद सदस्य धर्मेंद्र भारद्वाज ने दीप प्रज्वलित कर किया। एडीओ समाज कल्याण प्रवेंद्र कुमार ने गत वर्ष बैठक में पारित हुए प्रस्तावों के अंतर्गत हुए विकास कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया। ब्लॉक प्रमुख कुलदीप तोमर ने कहा कि क्षेत्र में पंचायत निधि से गांवों में अधिक से अधिक विकास कार्य कराए जा रहे हैं। इस बार करीब 32 विकास कार्यों के लिए दो करोड़ दस लाख का प्रस्ताव पारित किया गया।
बैठक में कृषक सेवा सहकारी समिति प्रबंध निदेशक धर्मबीर राणा ने समिति की लाभकारी योजनाओं की जानकारी, एडीओ आइएसबी सचिन कुमार ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत स्वयं सहायता समूह व एडीओ एग्रीकल्चर संजय कुमार ने कृषि संबंधित जानकारी दी। संचालन योगेंद्र मलिक ने किया।
बैठक में मास्टर प्रह्लाद सिंह, पूर्व प्रमुख प्रवीण तोमर, प्रधान वेदपाल धामा, प्रबंधक राहुल तोमर, रामपाल ठेकेदार, प्रधान धर्मेंद्र तोमर उर्फ धर्मा, राजीव प्रधान, वीरेंद्र सिंह, मोहर सिंह, वैभव उर्फ गुड्डू ठेकेदार, प्रशांत अहलावत, विपिन कुमार मौजूद रहे।