बड़ौत (बागपत)। वनस्थली पब्लिक स्कूल में शनिवार को अंडर-19 क्रिकेट टीम के चयन के लिए दो दिवसीय ट्रायल का शुभारंभ किया। इसमें खिलाड़ियों ने चयनित होने के लिए पसीना बहाया।
ट्रायल का शुभारंभ प्रबंध समिति के संजय जैन, आशीष जैन, हर्षित जैन, रोहित जैन, प्रधानाचार्य रणवीर सिंह और कोच प्रतीक तोमर ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। ट्रायल में खिलाड़ियों ने टीम में शामिल होने के लिए बेहतरीन प्रदर्शन किया। प्रबंध समिति के आशीष जैन और हर्षित जैन ने बताया कि जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान मेें आयोजित ट्रायल में बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। चयनित टीम अप्रैल में गाजियाबाद के मनन धाम क्रिकेट मैदान पर खेला जाएगा।