फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिविर में योग से रोग भगाने के गुर सीखे

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)। जैन गर्ल्स डिग्री कॉलेज के रासेयो शिविर के पांचवें दिन छात्राओं ने योग क्लास लगाकर योग के द्वारा रोग भगाने के गुर सीखे। साथ ही स्वयंसेवकों ने कई तरफ के स्वादिष्ट व्यंजन बनाए।
विज्ञापन

खेकड़ा पब्लिक इंटर कॉलेज में जैन गर्ल्स डिग्री कॉलेज के रासेयो शिविर के पांचवें दिन शिविर का शुभारंभ कार्यक्रम अधिकारी डॉ. प्रभा अग्रवाल ने किया। इसके बाद योग शिविर का आयोजन किया। इसमें स्वयं सेवकों ने योग से शरीर को स्वस्थ रखने के गुर सीखे। डॉ. प्रभा अग्रवाल ने कहा कि योग से रोग आसानी से भगाए जा सकते हैं। सभी को अपने कीमती समय में से कुछ समय निकालकर योग अवश्य करना चाहिए।
इसके बाद स्वयंसेवकों ने संतुलित आहार के अंतर्गत अनेक स्वादिष्ट व्यंजन बनाए। प्रो. टीना जैन व प्रवेश मैडम ने स्वयंसेवकों को शरीर के लिए विटामिन के महत्व के बारे में बताया। द्वितीय पाली में स्वयं सेवकों ने प्रौढ़ शिक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत घर-घर जाकर महिलाओं को शिक्षा के बारे में जागरूक किया। मुख्य अतिथि डॉ. भवानी रामचंद्रन ने स्वयंसेवकों को संस्कृत विषय की जानकारी दी। इसमें टीना जैन, प्रवेश, डॉ. राज कमल धामा, उर्मिला, दीपक आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें