फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस मंडलों की कार्यकारिणी की घोषणा की गयी

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। पत्थर मंडी भाजपा कार्यालय पर भारतीय जनता युवा मोर्चा की बैठक मेें जनपद के सभी दस मंडलों की कार्यकारिणी की घोषणा की गई।
विज्ञापन

युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अनिल तोमर ने बड़ौत नगर, बड़ौत देहात, बागपत नगर व देहात, छपरौली, खेकड़ा नगर, देहात, बिनौली मंडल, दोघट मंडल, अमीनगर सराय मंडल की कार्यकारिणी की घोषणा की। इस अवसर पर उन्होंने कार्यकर्ताओं से 2019 के लोकसभा चुनाव में जुटने का आह्वान किया। वहीं मोर्चा द्वारा जनपद में युवा सम्मेलन की घोषणा की, जिसमें दस मंडलों से पांच-पांच सौ कार्यकर्ताओं को लाने की जिम्मेदारी मंडल अध्यक्षों को दी गई। उन्होंने बताया कि मिशन विद नमो में जिले के दस कॉलेजों को चुना गया है। जिसमें हर कॉलेज से पांच-सात, तीन लड़केे, तीन लड़कियां, यूथ आइकन के रूप में जाएंगे। बैठक में जिला प्रभारी व प्रदेश मंत्री देवेंद्र सिंह ने भी युवा मोर्चा के नवनियुक्त कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दी और चुनाव में जुटने का आह्वान किया।
विज्ञापन

संचालन जिला महामंत्री डा. विनय त्यागी ने किया। बैठक में जिलाध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय, युवा जिला महामंत्री प्रभात गुर्जर, जिला उपाध्यक्ष आकाश बंसल ने विचार रख्ेा। इस अवसर पर नगरध्यक्ष कमल तोमर, रणवीर गुर्जंर, सोनू, दीपक शर्मा, प्रभात चौधरी, मोहित चौधरी, शेर सिंह, प्रशांत चौधरी, सुमित तोमर, आयुष जैन, गौरव यादव, आशीष पंवार, मनोज पांचाल, मनोज कुमार सिंह, सुधारस, संजीव कुमार, मिंटू गुर्जर, विक्की, उत्साह, गौरव दांगी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें