फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य स्तर पर आपदाओं से बचाव का प्रशिक्षण लेंगे कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। बाढ़ और समुदाय के बीच होने वाली आपदा से बचाव के लिए प्रशासन के अफसरों को प्रशिक्षित किया जाएगा। इसके लिए जिला स्तर पर दो अधिकारियों को मास्टर ट्रेनर के रूप में लखनऊ में प्रशिक्षण होगा। जिला से मास्टर ट्रेनर के रूप में डीपीआरओ और सिंचाई विभाग के अभियंता का चयन किया। कलक्ट्रेट प्रभारी अरविंद कुमार द्विवेदी ने दोनो अधिकारियों को प्रशिक्षण के बारे में जानकारी दी। चार से आठ फरवरी तक बाढ़ आपदा प्रबंधक विषयक राज्य स्तरीय पांच दिवसीय प्रशिक्षण होगा। इसमें अधिशासी अभियंता सिंचाई विभाग भाग लेंगे। 18 से 22 फरवरी तक समुदाय आधारित आपदा प्रबंधन के संबंध में राज्य स्तरीय पांच दिवसीय प्रशिक्षण होंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें