छपरौली (बागपत)।
रठौड़ा गांव आवारा गोवंशीय पशु व बकाया गन्ना भुगतान को लेकर किसानों की पंचायत हुई। निर्णय लिया कि पांच फरवरी को दिल्ली में मलकपुर मिल के मालिक उमेश मोदी के आवास का घेराव करेंगे।
पंचायत में वक्ताओं ने कहा कि बकाया गन्ना भुगतान न होने से किसान आर्थिक तंगी झेल रहे है। मुजफ्फरनगर में किसानों ने मिल के अधिकारियों को पकड़ कर पुलिस से गिरफ्तार कराया। मलकपुर मिल के अधिकारियों को भी पकड़ कर पुलिस को सौंप देना चाहिए। आवारा गोवंशीय पशुओं से किसान परेशान हैं। गोवंशीय पशु फसलों को बर्बाद कर रहे हैं। प्रशासनिक अधिकारी कोई ध्यान नहीं दे रहे है। निर्णय लिया कि 31 जनवरी तक बकाया गन्ने का भुगतान नहीं कराया तो पांच फरवरी को दिल्ली में मलकपुर चीनी मिल के मालिक उमेश मोदी के आवास का घेराव करेंगे। जब तक भुगतान नहीं होगा, आवास से नहीं हटेंगे। अध्यक्षता सुभाष चौधरी ने की व संचालन नरेश सिंह ने किया। इसमें भाकियू के मंडल उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, देवेंद्र, सुरेश पाल, वीरेंद्र सिंह, राजपाल सिंह, जितेंद्र, वीरेंद्र, सोहनपाल, यशपाल, राजपाल आदि मौजूद रहे।