बैंक योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान
बिनौली (बागपत)। सिंडिकेट बैंक जौहड़ी और सिंड स्वरोजगार संस्थान ने सिरसली गांव में सोमवार को ग्राहक गोष्ठी का आयोजन किया। इसमें बैंक अधिकारियों ने विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी और उनका लाभ उठाने का आह्वान किया।
गोष्ठी का शुभारंभ नाबार्ड के एजीएम इंद्रमीत सिंह में दीप जलाकर किया। उन्होंने कहा कि बैंकों द्वारा किसानों और ग्राहकों के लिए विभिन्न लाभकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। इन योजनाओं का सदुपयोग कर ग्राहक किसान लाभ उठाएं। उन्होंने नाबार्ड द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी भी दी। जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक प्रदीप थोराट ने किसान क्रेडिट कार्ड, कृषि बीमा योजना, सामान्य बीमा, फिक्स डिपॉजिट स्कीम सहित विभिन्न ऋण योजनाओं की जानकारी दी। सिंड संस्थान के निदेशक आरपी कन्नौजिया ने संस्थान में प्रशिक्षण प्राप्त कर स्वरोजगार अपनाकर स्वावलंबी बनने का आह्वान किया। गोष्ठी का संचालन शाखा प्रबंधक हिमांशु जैन ने किया। इसमें कृषि अधिकारी रोकी रावत, सतबीर फौजी, ग्राम प्रधान राजू तोमर, सुरेंद्र सिंह, ओमवीर सिंह, जयवीर, कृष्णपाल, सतीश, श्रीओम कश्यप, विनोद, सूरज सोलंकी आदि मौजूद रहे।