खेकड़ा (बागपत)।
सोमवार को खेकड़ा नगर स्थित गांधी विद्यालय में कक्षा दस और बारह के छात्र, छात्राओं की प्री बोर्ड परीक्षा का आयोजन किया। कॉलेज के प्रधानाचार्य उमेश कुमार चौहान ने बताया कि छात्र छात्राओं की शिक्षा की गुणवत्ता को परखने के लिए शासन के निर्देश पर परीक्षा कराई हैं। परीक्षा में कक्षा दस व बारह के शत प्रतिशत छात्र, छात्राओं ने भाग ले परीक्षा दी। बोर्ड परीक्षा के आधार पर सीसीटीवी कैमरे युक्त हाल में परीक्षा हुई।