फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटेदारों का कमीशन बढ़ाए सरकार - राजेंद्र त्यागी

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

आदर्श कोटेदार एवं उपभोक्ता वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र त्यागी ने कहा कि कोटेदारों का मानदेय एवं कमीशन बढ़ाया जाए और इसके लिए उन्होंने संघर्ष करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

रविवार को दिल्ली रोड पर स्थित आरजू फार्म हाउस में प्रदेश भर से पहुंचे कोटेदारों के सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र त्यागी ने कहा कि कोटेदारों का शोषण किसी भी दशा में स्वीकार नहीं किया जाएगा। उनका मानदेय और कमीशन बढ़ाया जाए। सरकार कोटेदारों से बहुत कम कमीशन पर कार्य करा रही है। उन्होंने बताया कि डोर स्टेप डिलीवरी के नाम पर केवल 15 रुपये प्रति क्विंटल दिया जा रहा है, जो महंगाई के इस दौर में बहुत कम है। इस अवसर पर पश्चिमी उप्र प्रभारी कंवर पाल चौहान, उपाध्यक्ष कुश पाल, ब्लॉक अध्यक्ष सुधीर दांगी ने बताया कि इस कार्यक्रम में प्रदेश भर से विभिन्न जनपदों के कार्यकर्ता शामिल रहे। कार्यक्रम में निर्णय लिया कि दिसंबर माह में लखनऊ में प्रदेश भर के कोटेदार धरना-प्रदर्शन करेंगे। सम्मेलन की अध्यक्षता ब्रिजेश कुमार ने की। संचालन उपाध्यक्ष कुशल पाल और सुधीर दांगी ने संयुक्त रूप से किया। इसमें प्रदेश संयोजक कमलेश मिश्र, प्रदेश महासचिव विजय विक्रम, महिला मोर्चे की मंडल अध्यक्ष शबाना ने भी विचार व्यक्त किए। इसमें पूनम, बिजेंद्र, पप्पू, राहुल, सुबेजीत, अजयपाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें