फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खो खो और कबड्डी विजेता टीम को पुरुस्कृत किया

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली (बागपत)। नेहरू युवा केंद्र बागपत के तत्वावधान में बृहस्पतिवार को बुढेड़ा स्थित श्री नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज में कार्यक्रम आयोजित कर कॉलेज की खेल प्रतिभाओं को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य चौधरी कृष्णपाल सिंह ने किया। उन्होंने बताया कि कॉलेज की खोखो व कबड्डी की खेल प्रतिभाओं ने सर्वोदय पब्लिक स्कूल टटीरी में हुई क्षेत्रीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में प्रथम स्थान किया। इसकी बदौलत कॉलेज की दोनों टीमों के खिलाड़ियों का जनपदीय क्रीड़ा प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ। उन्होंने विजेता खोखो टीम शिखा, दीपांशी, मीनाक्षी, पूजा व कबड्डी टीम के सौरभ , गौरव, मोहित, प्रवीण का उत्साहवर्धन कर स्मृति चिह्न पहनाकर व प्रमाणपत्र देकर पुरस्कृत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान चौधरी कृष्णपाल सिंह ने की। संचालन प्रवक्ता अरुण मलिक ने किया। इस मौके पर नेहरू युवा मंडल बागपत के अध्यक्ष मांगेराम, नरेश कुमार, मनोज शर्मा, सुशील कुमार, ब्रजपाल सिंह, संदीप चौधरी, जयसिंह, रामपाल सिंह, रितेश कुमार, प्रदीप कुमार, नेहा चौधरी, पिंकी चौधरी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें