बड़ौत (बागपत)। भारतीय जनता युवा मोर्चा के मंत्री रोहन त्यागी ने कहा कि 27 नवंबर को मुरादाबाद में युवा संसद कार्यक्रम होगा, इसमें पश्चिम क्षेत्र के प्रत्येक जिले से युवा जनप्रतिनिधि, छात्र संघ के पदाधिकारी एवं पूर्व छात्रसंघ पदाधिकारी तथा साहित्यकार, लेखक, गायक, चित्रकार, खेल प्रतिभागी आमंत्रित किए हैं । युवा संसद कार्यक्रम में भाजयुमो की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम महाजन, प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यदुवंशी आदि शिरकत करेंगे।
वह रविवार को अतिथि भवन में आयोजित बैठक मेें बोल रहे थे। इससे पूर्व जनपद में प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओं ने उनका फूल मालाओं से स्वागत किया। उसके पश्चात उन्होंने नगर में यूथ आइकन को सम्मानित कर निमंत्रण पत्र देकर यूथ संसद कार्यक्रम में जाने का आग्रह किया। कहा कि जब-जब देश मे बदलाव आया है, वह युवाओं की वजह से आया है। देश में बदलाव के लिए युवाओं को राजनीति में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए। युवा संसद देश के नेतृत्व की दिशा तय करेगी। भाजपा नेतृत्व की सोच है कि देश का युवा भविष्य निर्माण की कमान खुद अपने हाथों में ले। इस अवसर पर रविंद्र राठी, राजन जैन, छात्रसंघ अध्यक्ष अंकुर तोमर, दीपक शर्मा, आशीष जैन, अनुभव, सुमंत पांचाल, मोनू स्वामी, अंकुर नैन, कवि विनीत मित्तल, अक्षय भारद्वाज, विशाल अहलावत, सावन, रवि पांचाल, ठाकुर अनिल तोमर, सभासद अनुज जैन, मुदित जैन आदि मौजूद रहे।