फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेवा के ग्रामीणों ने एसपी दफ्तर घेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। हेवा गांव के ग्रामीणों ने भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय खोखर के बेटे के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। पुलिस पर सत्ता के दबाव में आकर पीड़ित पक्ष के खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज करने का आरोप लगाया। वहीं घायल छात्र का दिल्ली के अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने एसपी शैलेश कुमार पांडेय को बताया कि 16 नवंबर को विकास पुत्र स्व. रविंद्र घर से छपरौली बाजार में सामान लेने गया था। छपरौली कस्बे में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय खोखर के बेटे ने कार के आगे बाइक खड़ी कर दी थी, जिसको लेकर विवाद हो गया था। इसे लेकर अक्षय समेत 7-8 युवकों ने विकास की बेरहमी से पिटाई की थी, जिसका वीडियो भी वायरल हुआ था। घायल को सीएचसी से हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया था। पुलिस ने पूर्व जिलाध्यक्ष के बेटे समेत पांच युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने अभी तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया। सत्ता के दबाव में आकर पुलिस ने पीड़ितों के 25 लोगों के खिलाफ क्रास केस दर्ज कर लिया, जो पूरी तरह झूठा है। उन्होंने एसपी से निष्पक्ष जांच कराकर कार्रवाई की मांग की। एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस दौरान सविता, रविंद्र प्रधान, ऋषिपाल, योगेंद्र खोखर, कर्ण सिंह खोखर, तेजवीर खोखर, सतेंद्र, लोकेंद्र हेवा, मिथलेश, सुरेश, ओमकली, बेदो, लाली शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें