बागपत। स्वयं सहायता समूह को दिए जाने वाले लाभ में सीडीओ पीसी जायसवाल ने वित्तीय अनियमितता पकड़ी है। उन्होंने एनआरएलएम के उपायुक्त, लेखाकर एवं सलाहकार, जिला प्रबंधक को चेतावनी नोटिस जारी किया।
राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को आजीविका चलाने के लिए ऋण मुहैया कराया जाता है। सीडीओ पीसी जायसवाल ने बताया कि शनिवार को एनआरएलएम की ओर से एक समूह की महिला की फाइल उनके पास हस्ताक्षर के लिए आई। उन्होंने अवलोकन किया तो लापरवाही सामने आई। इसमें एनआरएलएम के उपायुक्त हुब लाल, लेखाकर शैला खान, जिला प्रबंधक रोहन पारितोष को चेतावनी नोटिस जारी किया। उन्होंने कहा कि गलती को सुधारने के लिए नोटिस दिया। ताकि आगे इस तरह की कोई गड़बड़ी न हो सके।