फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध बालू सप्लाई से सड़कें टूटीं, लोगों में गुस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

कोताना खेड़ी प्रधान गांव के खादर में हरियाणा के बालू ठेकेदार द्वारा रास्ता बनाकर वहां से रेत सप्लाई करने का मामला चल रहा है, इसको लेकर शनिवार को लुहारी गांव के ग्रामीणों ने विरोध कर एक ट्रक चालक को पीटा भी था और कभी भी यहां पर बड़ी घटना होने की संभावना है, लेकिन प्रशासन इसके प्रति मूक दर्शक बना हुआ।
विज्ञापन

हरियाणा क्षेत्र में खेड़ी प्रधान और कोताना गांव के सामने हरियाणा के बालू ठेकेदारों द्वारा बिना किसी स्वीकृत के खादर में रास्ता तैयार कर यूपी में भी बालू सप्लाई की जा रही है। इससे यूपी को राजस्व में काफी हानि हो रही है। पहले भी इसको लेकर खूनी संघर्ष हो चुका है और शनिवार को भी बालू से टक चालक को लुहारी के ग्रामीणों ने दौड़ाकर पीटा। ग्रामीणों ने कहा बालू से भरे ओवर लोड ट्रक के चलते यहां की सड़क टूटने लगी है, लेकिन प्रशासन के अधिकारी को शिकायत करने के बाद भी वे मूक दर्शक बने है, यदि समय रहते प्रशासन ने इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया तो खूनी संघर्ष होने की संभावना है, एसडीएम आशीष कुमार से बातचीत की। उन्होंने बताया कि खादर में कोताना और खेड़ी प्रधान के लोगों से जमीन किराये पर ली है, लेकिन वे बताते है कि रास्ते बनाने के लिए उनके पास कोई स्वीकृत नहीं है, फिर इस अवैध रास्ते को बंद क्यों नहीं कराया जा रहा है, एसडीएम ने बताया कि इस मामले में शीघ्र पुलिस बल लेकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें