फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाली गांव में धांधली की शिकायत पर डीडीओ ने शुरू की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
पाली गांव में धांधली की शिकायत पर डीडीओ ने शुरू की जांच
विज्ञापन

बागपत। पाली गांव में धांधली की शिकायत पर डीडीओ हुब लाल ने जांच शुरू कर दी है। ग्राम प्रधान और बीडीओ से विकास कार्यों के अभिलेख तलब किए हैं। उसके बाद स्थलीय निरीक्षण किया जाएगा। शिकायत सही मिलने पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
पाली गांव के ग्रामीण डीएम और सीडीओ से विकास कार्यों में धांधली का आरोप लगाते हुए शिकायत कर चुके हैं, लेकिन अभी तक कार्रवाई नहीं हुई है। गांव के लोगों ने डीडीओ हुब लाल से विभिन्न कार्यों में धांधली का आरोप लगाते हुए शिकायत की। आरोप लगाया कि शौचालय निर्माण में धांधली की गई। दो-तीन हजार रुपये की अवैध वसूली की गई। पुराने शौचालयों को नए दर्शाकर घोटाला किया गया है। मनरेगा के तहत फर्जी कार्य दिखाकर सरकारी धन का दुरुपयोग किया गया। सोलर लाइटें अधिकांश खराब हैं। मरम्मत के नाम से पैसा निकाला गया, लेकिन ठीक नहीं की गई। गांव में सीसी रोड, इंटर लॉकिंग नहीं हुई लेकिन कागजों में कार्य दिखाया गया है। तालाब के सौंदर्यकरण एवं सफाई के नाम पर लाखों का धांधली की है। नालियों पर चैनल दर्शाया गया है जबकि अधिकांश नालियां खुली हैं। पंचायत घर, हरिजन चबूतरा, अस्पताल के सौंदर्यकरण के नाम पर सरकारी धन निकाला, लेकिन कोई कार्य नहीं हुआ। खंड़जे की पुरानी ईंटों, पुराने चैनल, पुराने हैंडपंप को बेचा गया, इसका कोई हिसाब नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीडीओ हुब लाल ने बताया कि सभी बिंदुओं का अच्छी तरह से अवलोकन किया गया है। इस संबंध में बीडीओ और प्रधान को विकास कार्यों के अभिलेख उपलब्ध कराने के नोटिस जारी किया गया है। जांच शुरू कर दी है। अभिलेख मिलने के बाद स्थलीय निरीक्षण किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें