बागपत। नेहरू युवा केंद्र की जिला युवा सलाहकार समिति की बैठक विकास भवन के सभागार में हुई। इसमें वक्ताओं ने बताया कि नेहरू युवा केंद्र 112 कार्यक्रम करेगा। इस संबंध में बजट भी तय किया।
डीआरडीए के परियोजना निदेशक एमएल पटेल ने अधिकारियों व कर्मचारियों को अवगत कराया कि वित्तीय वर्ष 2018-19 में जनपद बागपत में नेहरू युवा केंद्र विभिन्न कार्यक्रम करेगा। इसमें युवा मंडल विकास कार्यक्रम युवा नेतृत्व एवं सामुदायिक विकास प्रशिक्षण, जिला और ब्लॉक स्तरीय खेल के कार्यक्रम का आयोजन होगा। सुझाव दिया कि गांधी जयंती एवं राष्ट्रीय युवा सप्ताह में खेलकूद कार्यक्रमों का आयोजन होगा। जिला युवा समन्वयक नेहरू युवा केंद्र शिव देव शर्मा ने बताया कि 112 कार्यक्रमों के लिए 8.17 लाख का बजट है। इसके माध्यम से कार्यक्रम होंगे। एलडीएम प्रदीप बंसल थोरट ने कहा कि युवा नेतृत्व और सामुदायिक विकास प्रशिक्षण का आयोजन ग्रामीण प्रशिक्षण संस्थान में किया जा सकता है। नेहरू युवा केन्द्र के लेखाकार मुकुंद बल्लभ शर्मा ने बताया कि जनपद में पहली प्राथमिकता युवा मंडलों का गठन एवं सक्रिय करण है। संजय चौधरी और श्री यमुना इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य जयपाल शर्मा ने युवा मंडल गठन की जानकारी दी। इसमें कृष्णपाल सिंह डौला, कृपाल सिंह, विजय कुमार, जिला पंचायत राज्य विभाग के सुधीर कुमार, नरेश कुमार, अलका, जिला कार्यक्रम अधिकारी ओमपाल सिंह, राहुल भाटी, मिथलेश देवी मौजूद रहे।
कस्बे में हो रही पानी की बर्बादी
अग्रवाल मंडी टटीरी। कस्बा निवासी मोहित ने नगर पंचायत चेयरमैन से कस्बे में जगह-जगह खुली चल रही पानी की टोंटी को बंद कराने की मांग की है। इससे पानी की बर्बादी हो रही है। और साथ ही कस्बे का जलस्तर गिर रहा है। इस संबंध में चेयरमैन डाक्टर विनोद कुमार ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। शीघ्र ही पाइप में टोंटी लगाई जाएगी तथा पानी बर्बाद होने से रोका जाएगा।