फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सत्य मार्ग पर चल कर ही सुख प्राप्ति संभव

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। आर्य समाज के तत्वावधान मेें चल रहे वेद प्रचार सप्ताह के चौथे दिन शताब्दी नगर यज्ञ के आयोजन हुए, इसमेें भजनों की प्रस्तुति की गई। यज्ञों में कर्मवीर सिंह यज्ञमान रहे, यज्ञ के ब्रह्मा सोमपाल शास्त्री रहे। इस अवसर पर श्रीपाल आर्य, ओमप्रकाश आदि ने भजनों से वेद प्रचार किया। इस अवसर पर धन कुमार शास्त्री ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य मानव का संपूर्ण विकास करना अर्थात संस्कार युक्त होना है। संस्कार द्वारा ही हम किसी भी वस्तु को सुंदर तथा गुणवत्तापूर्ण बना सकते हैं। सत्य मार्ग पर चलकर ही हम सुख प्राप्त कर सकते है। मनुष्य द्वारा किए गए बुरे कर्म ही उसके पतन का कारण बन जाते हैं। संचालन प्रीतम सिंह वर्मा ने किया। इसमें प्रेमलता, पूनम, रीना, कविता, अलका, अरुण शर्मा, रविंद्र शर्मा, सुशील, कृष्णपाल, सोहन पाल, बाला देवी, ओमपाल राठी, मास्टर राममेहर, जसवीर, हरीवर, राजेंद्र, विनोद भारद्वाज, राजकुमार आर्य, विजयपाल, रणतज, आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें