फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वॉलीबाल प्रतियोगिता सीसीएस एकेडमी दाहा ने जीता

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। जिला खेल कार्यालय में जिला स्तरीय बाल वॉलीबाल प्रतियोगिता हुई। इसमें आठ टीमों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला क्रीड़ा अधिकारी नवीन कुमार त्यागी और आदित्य सोलंकी प्रधान ने किया। प्रथम सेमीफाइनल मनीष जिवाना और गढ़ी की टीम के मध्य खेला गया। इसमें मनीष जिवाना की टीम ने 25-19, 25-20 अंक से गढ़ी की टीम को हराया। दूसरा सेमीफाइनल स्पोर्ट्स स्टेडियम और सीसीएस एकेडमी दाहा की टीम के बीच हुआ। इसमें सीसीएस एकेडमी की टीम ने 25-22 और 25-23 अंक जीत दर्ज की। फाइनल मुकाबला सीसीएस एकेडमी और मनीष जिवाना की टीम के बीच हुआ। इसमें सीसीएस एकेडमी दाहा की टीम ने 25-18 और 25-24 अंक से मुकाबला जीता। विजेता टीम को सम्मानित किया। निर्णायक मंडल में विपिन सोलंकी, अरविंद सोलंकी, जोविंद्र कुमार, शैलेंद्र कुमार, पंकज आर्या, निशा रही। इसमें विनोद कुमार, ब्रजवीर, रामकृपाल सिंह, धीरज पाल, अनिल कुमार, ऋतिका सिंह, अफसरा, पारूल, सुनील कुमार, अर्जुन कुमार, प्रदीप कुमार, सतेंद्र कुमार आदि रहे।
विज्ञापन


पौधरोपण के साथ दिया स्वच्छता का संदेश
छपरौली। कस्बे के चौधरी चरण सिंह महाविद्यालय में कॉलेज के स्टाफ एवं छात्र छात्राओं ने पौधरोपण किया। इसके बाद एक संगोष्ठी का आयोजन किया, इसमें स्वच्छता पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने बच्चों को शुरुआत से ही स्वच्छता पर ध्यान देने के लिए प्रेरित किया। इसमें प्राचार्य डॉ. मोनिका सिंह, डॉ. प्रतीक कुमार, साक्षी, मीनाक्षी, अर्चना, रूपा, पूजा, फरहाना, शिवानी, अंजलि, अलीशा मौजूद रहे।

वित्तीय साक्षरता जानकारी दी
बागपत। ज्ञान ज्योति वित्तीय साक्षरता सिंडिकेट बैंक की ओर से काठा गांव में वित्तीय साक्षरता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें बैक के एजीएम लखनऊ सौरव प्रताप, एलडीएम, डीडीएम नाबार्ड ने विभिन्न जानकारी दी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें