फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरूरपुर कलां गांव में युवक ने टॉवर पर फहराया तिरंगा

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। देशभक्ति का जज्बा लिए सरूरपुर कलां गांव का युवक टावर पर चढ़ गया। वहां पर उसने तिरंगा झंडा फहराया। युवक के इस जुनून को देखकर हर कोई दंग रह गया। उसके इस जज्बे को गांव के हर व्यक्ति ने सलाम किया। वहीं जान जोखिम वाले कार्य न करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

आजादी की वर्षगांठ बनाने के लिए बड़ों तो क्या बच्चा-बच्चा उत्साहित है। चौतरफा तिरंगे लहराते नजर आने शुरू हो गए हैं। देशभक्ति का जुनून युवाओं के सर चढ़कर बोल रहा है। सरूरपुर कलां गांव के युवक नीटू नैन ने देशभक्ति का अनोखा जज्बा दिखाया। देश की आन, बान और शान तिरंगा झंडे को लेकर गांव के टावर पर चढ़ गया। उसके बाद उसने टावर की चोटी पर तिरंगा लहराया। यहीं पर उन्होंने भारत माता के जय की उद्घोष किए। युवक के इस जुनून को देखकर गांव का हर कोई व्यक्ति युवक की प्रशंसा कर रहा है। दूर-दूर से टावर पर चढ़े युवक को देख रहे थे। गांव के लोगों ने कहा कि ऐसा जज्बा कभी-कभी देखने को मिलता है। वहीं नीटू नैन ने कहा कि आजादी का जयंती मना रहे हैं। न जाने कितने लोगों ने आजादी में अपने प्राणों की आहुतियां दी। वह तो धूल के बराबर भी कार्य नहीं कर रहा है। देश के प्रति हर युवा में जज्बा और जुनून होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें