बड़ौत (बागपत)। नगर की शिक्षण संस्थाओं मेें मंगलवार को बच्चों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दोहराया।
श्रीराम शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज में मुख्य अतिथि कोतवाल बीएस सिरोही, डायरेक्टर उपेंद्र चौधरी, प्रबंधक विक्रम तोमर, प्रधानाचार्य राजीव तोमर व रणपाल सिंह ने बालिकाओं के साथ कॉलेज प्रांगण मेें पौधे रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। इसमेें योगेश राणा, प्रवीण राणा, सोमित, गौरव वर्मा, अमित, डा वीरेंद्र सिंह, संगीता, मोनिका, पूनम, प्रतिभा, खुशबू, अंजलि, प्राची, रश्मि, पूर्वा, तनु, सपना, शिवांगी, अवनि, सोनिया आदि शामिल रहे।
जैन स्थानकवासी गर्ल्स डिग्री कॉलेज में अशोक, गुलमोहर, गुलाब, गेंदा, कदम्ब, अर्जुन, कचनार आदि के पौधे रोपे गए। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. अनिता जैन, डॉ. मंजु शर्मा, प्रवित्रा खत्री, डॉ. अनिता, अक्षत, श्वेता, वंदना जैन, वंदना शर्मा, मीनू राणा, श्रुति, निधि, रूमा आदि का योगदान रहा। 74 वीं यूपी वाहिनी एनसीसी में प्रशासनिक अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल श्रीकांत नाथन, सूबेदार मेजर मोहिंद्र, सूबेदार जसवंत, कुशल, विपिन, अशोक, मनोज, अनिल, अरविंद, रिजवान, राजकुमार, घनश्याम, राजेंद्र ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया। सीएचसी परिसर मेें सीएचसी अधीक्षक डॉ. एएसके मलिक व ब्लाक कार्यक्रम प्रबंधक सचिन मलिक के नेतृत्व में 250 पौधे रोपे।