फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनपद के बिजलीघरों पर रोपित किएं जाएगें हजारों पौधे

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। प्रदेश सरकार को हरा भरा बनाने के लिए जनपद के बिजलीघरों पर हजारों पौधे रोपे जाएंगे। इसके मद्देनजर एसई ने शनिवार को एक्सईएन प्रथम व एक्सईएन द्वितीय से जुड़े बिजलीघरों का निरीक्षण किया और कर्मचारियों को 15 अगस्त पर पौधे रोपित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सरकार ने पूरे प्रदेश को हराभरा बनाने की अनूठी पहल शुरू की है। सभी सरकारी विभागों सहित निजी संस्थाओं पर भी पौधा रोपित करने का लक्ष्य दिया गया है। ऊर्जा निगम को भी जनपद में 6400 पौधे रोपित करने का लक्ष्य मिला है। इसी के मद्देनजर एसई रामबीर सिंह ने शनिवार को एक्सईएन प्रथम व एक्सईएन द्वितीय कार्यालय से जुडे़ बिजलीघरों पर भूमि तलाशी और कर्मचारियों को 15 अगस्त पर पौधे रोपित करने के निर्देश दिए। इसमें लापरवाही पर कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी गई। एसई ने कर्मचारियों को ऊपर से मिलने वाली सप्लाई मेें किसी तरह के अनावश्यक कटौती न करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने ग्रामीणों ने घर-घर मीटर लगाने की योजना में सहयोग करने की अपील की। एक्सईएन द्वितीय यादवेंद्र ने बताया कि इससे एक तो प्रदेश हराभरा होगा। साथ ही बिजलीघरों पर आने वाले ग्रामीणों को धूप से बचने मेें मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें