फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलकपुर गांव के ग्रामीणों का ब्लाक पर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
मलकपुर गांव के ग्रामीणों का ब्लाक पर हंगामा
विज्ञापन

बड़ौत। जल भराव की समस्या के विरोध में मलकपुर गांव के ग्रामीणों ने ब्लाक मुख्यालय पर पहुंचकर जमकर हंगामा-प्रदर्शन व नारेबाजी की। उन्होंने समस्या का शीघ्र समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। उधर बीडीओ ने उन्हें समस्या का जल्द से जल्द समाधान कराए जाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार को समाजसेवी व किसान नेता बलजोर सिंह आर्य के नेतृत्व में ग्रामीण ब्लाक पर पहुंचे और प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि ग्रामीण कई वर्ष से गांव में जल भराव की समस्या से जूझ रहे हैं। बिन बरसात भी गांव की गलियों मेें एक से दो फिट तक गंदा पानी भरा रहता है, जिस कारण संक्रामक रोग फैलने की आशंका बनी हुई है। बार-बार शिकायत के बावजूद सुनवाई नहीं हो रही है। बाद में बीडीओ प्रेमचंद ने आश्वासन दिया कि जल्द ही गांव मेें पानी निकासी की उचित व्यवस्था कराई जाएगी। प्रदर्शन करने वालों में कर्मवीर, महक सिंह, रामबीर, अशोक, धर्मवीर, नीरज, नितिन, राज सिंह, यशवीर, भोपाल, जसवीर शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें