बागपत। जिले में 59 भट्ठों के संचालन के लिए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से हरी झंडी मिलते ही डीएम ने भट्ठा स्वामियों को अनुमति दें दी है। ये सभी भट्ठे समयावधि तक संचालित होंगे। डीएम ऋषिरेंद्र कुमार ने बताया कि केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आदेश पर ऐसे भट्ठे संचालित होंगे जो जिगजैग में परिवर्तित कर लिए गया है। खनन हेतु पर्यावरणी स्वीकृति प्राप्त की गई है। उन्होंने जिले में 59 भट्ठा स्वामियों ने इसकी प्रक्रिया पूरी कर ली है। यह वैधता अवधि तक संचालन की अनुति दी जा सकती है। मानसून अवधि व्यतीत होने के पश्चात उक्त सूची में उल्लिखित ईंट भट्ठों का ही संचालन किया जा सकेगा। चेतावनी दी बिना प्रक्रिया पूरी करें अन्य भट्ठे संचालित हुए तो उनके खिलाफ कार्रवाई नियमानुसार की जाएग। इसके लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।
मानव संपदा पोर्टल पर अपलोड होगा कर्मचारियों का विवरण
बागपत। शासन ने मानव संपदा पोर्टल क्रियान्वित किया है। इस पर अफसरों से लेकर सभी कर्मचारियों का विवरण अप लोड किया जाएगा। इस पर शासन ने कार्रवाई तेज कर दी। राजस्व परिषद उत्तर प्रदेश कंप्यूटर सेल के आयुक्त एवं सचिव लीना जौहरी ने इसके लिए डीएम को आदेश किया है। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी और कर्मचारियों का विवरण इकट्ठा किया जाए। इसके लिए वह नोडल अधिकारी होंगे। पोर्टल का लॉग इन पास वर्ड उपलब्ध कराया गया है। इस पर सभी विवरण को अप लोड किया जाएगा।