फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साप्ताहिक बंदी न होने के विरोध में दैनिक श्रमिकों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। नगर में दुकानों पर काम करने वाले श्रमिकों ने तहसील में प्रदर्शन किया और एसडीएम को ज्ञापन देकर बुधवार को साप्ताहिक बंदी कराने जाने की मांग की।
विज्ञापन

मंगलवार को नगर के श्रमिक तहसील पहुंचे और प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि उप्र शासन द्वारा बड़ौत नगर मेें बुधवार को साप्ताहिक बंदी होना तय है, लेकिन श्रम विभाग की अनदेखी के चलते नगर में साप्ताहिक बंदी नहीं हो पा रही है, क्योंकि चालान राशि कम होने के कारण दुकानदार दुकानें बंद नही कर रहे हैं। उन्होंने चालान राशि कम से कम 5100 रुपये करने की मांग की। साप्ताहिक अवकाश न मिलने के कारण श्रमिकों को परेशानी उठानी पड़ रही है। उनका शारीरिक और मानसिक शोषण किया जा रहा है। उन्होंने ज्ञापन देकर साप्ताहिक बंदी कराने की मांग की। इसमें प्रवीण कुमार, अमित कुमार, मोहित कुमार, रोहित, प्रवीण कुमार, अमित कुमार, अब्दुल, राकेश, मोनू, सतीश आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें