बड़ौत (बागपत)।
जेपी पब्लिक स्कूल और कुमकुम मोदी पब्लिक स्कूल में बृहस्पतिवार को सम्मान समारोह आयोजित किया। इसमें सीबीएसई के मेधावियों को ट्राफी और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
जेपी पब्लिक स्कूल मेें आयोजित समारोह का शुभारंभ डायरेक्टर गौरव शर्मा, शरण शर्मा और अभिषेक शर्मा ने संयुक्त रूप से किया। डायरेक्टर गौरव शर्मा ने बताया कि साइंस वर्ग में स्कूल की छात्रा दिव्या गर्ग ने 96.8, अर्पित भारद्वाज ने 96.6, प्रिंयाशी चिकारा 96.4, आशीष तोमर ने 95.6, तनु स्वामी ने 95.2, अमित कुमार ने 94.2, पारस जैन ने 93.8, शुभम गुप्ता ने 93.2, अक्षय सूर्याण 93.2, शुभम मलिक 93.0, पारस जैन न 91.2, मयंक मित्तल ने 90.8, कामर्स वर्ग में सिद्वार्थ सिंह ने 86.4, विपिन ने 84.6 व चिराग मलिक ने 84 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल का नाम जनपद मेें टॉप किया है। हाईस्कूल सीबीएसई परीक्षा रिजल्ट में ऐकी ने 97.4, कार्तिक ने 97.2, ईशा ने 96.8, प्राची ने 96.6, शिल्पी चौधरी ने 96.2, रिया तोमर ने 95.8, अकक्षिता ने 95.2, खुशी तोमर ने 94.6, समनद्वीप सिंह ने 92.2, नेहा तोमर ने 90.8, अदिति शर्मा ने 90.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किएं। मेधावियों को ट्राफी व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। खुशी जताने वालों मेें विपिन धामा, ललित, विपुल गौड़, अनुज उज्जवल, योगेश, एसएन दीक्षित, अनिता शर्मा, अनिता तोमर, मुकेश, राखी, दीपा चौहान शामिल रहे।
कुमकुम मोदी पब्लिक स्कूल में सीबीएसई रिजल्ट बारहवीं में शिवा पंवार ने कामर्स में 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल टॉप किया। इसके अलावा अंजली ने 85.2, साइंस वर्ग में अभितेष ने 87 प्रतिशत अंक, विनीत कुमार ने 84.6 प्रतिशत और मानसी तोमर ने 83.6 अंक प्राप्त किए। प्रधानाचार्य अजय शर्मा ने बताया कि स्कूल के आदित्य जागलियान ने 88.20 प्रतिशत, प्रयास गुप्ता ने 86 प्रतिशत, गुंजन ने 78.20, हर्ष खोखर ने 77.20, अनुभव तोमर ने 76 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया। मेधावियों को प्रधानाचार्य अजय शर्मा, मोनिका, ग्राम विकास अधिकारी सतीश कुमार ने ट्राफी व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।