बड़ौत/बागपत। सीबीएसई बोर्ड की दसवीं कक्षा में जेपी पब्लिक स्कूल बड़ौत की ऐकी तोमर ने 97.4 अंक हासिल कर जिला टॉप किया। ग्रोवैल जूनियर हाईस्कूल बड़ौत की प्रियांशी मलिक और जेपी पब्लिक स्कूल के कार्तिक गोयल ने संयुक्त रूप से 97.2 प्रतिशत अंक हासिल कर दूसरा स्थान पाया। होली चाइल्ड पब्लिक स्कूल खेकड़ा की रूबल हुड्डा ने 97 प्रतिशत अंक हासिल कर मेरिट में तीसरा स्थान हासिल किया। नतीजे घोषित होने के बाद स्कूलों में जश्न का माहौल है।
मंगलवार को बोर्ड ने परीक्षाफल घोषित किया। जेपी पब्लिक स्कूल बड़ौत के डायरेक्टर गौरव शर्मा, अभिषेक शर्मा एवं प्रधानाचार्या शरण शर्मा ने बताया कि मेधावी ऐकी तोमर ने 97.4 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। ग्रोवैल जूनियर हाईस्कूल बड़ौत की प्रियांशी मलिक और जेपी पब्लिक स्कूल बड़ौत के कार्तिक गोयल ने 97.2 प्रतिशत अंक हासिल कर संयुक्त रूप से दूसरा स्थान हासिल किया। ग्रोवैल पब्लिक स्कूल के प्रबंधक विश्वास चौधरी ने नतीजों पर खुशी जताई। उनका कहना है कि रिजल्ट बच्चों और शिक्षकों की कड़ी मेहनत का ही परिणाम है। होली चाइल्ड पब्लिक स्कूल खेकड़ा के प्रबंधक बृजपाल धामा ने बताया कि रूबल धामा ने 97 फीसदी अंक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया। मंसूरपुर की बेटी रूबल ने कड़ी मेहनत की और यह कामयाबी हासिल की। परीक्षा परिणाम के बाद स्कूलों में खुशी मनाई गई। परीक्षा परिणाम में बेटियों को अच्छे अंक हासिल हुए। टॉप थ्री में तीन लड़कियां और एक लड़का ही शामिल है।