फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत के 21 मेधावियों को सम्मानित करेंगे सीएम योगी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। यूपी बोर्ड में जिले के इंटर और हाईस्कूल के टॉप 10 मेधावियों को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को सम्मानित करेंगे। जिला बागपत से 21 छात्र-छात्रा का चयन किया गया। जनपद के सभी मेधावीबच्चे लखनऊ के लिए रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन

जिले को टॉप करने वाले हाईस्कूल और इंटर के 10-10 मेधावियों को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ मंगलवार को सम्मानित करेंगे। जिला स्तर पर डीआईओएस पीके मिश्रा ने बताया कि जिला स्तर पर इंटर के 10 और हाईस्कूल के 11 बच्चों का चयन किया है। हाईस्कूल में दो बच्चे के समान अंक आने के कारण इनका चयन किया है। उन्होंने कहा कि मेधावियों मुख्यमंत्री की ओर से 21-21 हजार रुपये का चेक और ट्राफी से सम्मानित किया जाएगा। उनकी सभी व्यवस्था शासन स्तर से ही की गई है।

हाईस्कूल और इंटर के सम्मानित होने वाले छात्र
हाईस्कूल से अनुराग मलिक, मानसी चौधरी, सुमित धामा, नितिन कुमार, अंशिका, सानिया, प्रिंसी शर्मा, सत्यम, ब्रजपाल शर्मा, आदिति गुप्ता और आसु शर्मा है। इंटर में अंजली, तनीषा, मुस्कान जैन, नदीम चौधरी, अवनी चिकारा, अर्चना, साक्षी, मनोज कुमार, गार्गी आर्या, आकांशा।
विज्ञापन


दो बहनों को मुख्यमंत्री से मिलेगा सम्मान
बागपत। सम्मान पाने वाले छात्रों के परिवार में अलग ही खुशी होगी, लेकिन एक परिवार ऐसा भी है जो डबल खुशी मिलेगी। बड़ौत निवासी मास्टर तेजपाल सिंह कश्यप की दो पुत्रियां अंजली और अर्चना सम्मान समारोह में शामिल होगी। इसमें अंजली कश्यप ने इंटर में जिले को टॉप किया, वहीं उसकी बहन अर्चना कश्यप कुछ अंकों से पिछड़ गई थी, लेकिन जिले के मेधावियों की सूची में दोनों बहन शामिल हैं। इस सूचना के बाद परिवार में खुशी का माहौले है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें