फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘राष्ट्र से जिसको प्यार नहीं, कोई और है भारतीय तो नहीं’

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलेज के ग्रीष्मोत्सव में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन आयोजित किया । इसमें कवियों ने वीर रस, हास्य और श्रृंगार रस की रचनाएं प्रस्तुत कीं। इस दौरान केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह ने कवियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

शनिवार की रात में कॉलेज में मां सरस्वती के चित्र के समक्ष मुख्य अतिथि डॉ सत्यपाल सिंह ने दीप जलाकर ग्रीष्मोत्सव का शुभारंभ किया। । मैनपुरी से पहुंचे कवि बलराम श्रीवास्तव की रचना ‘हर जला दीप है, आरती तो नहीं, हर कोई पार्थ का सारथी तो नहीं, राष्ट्र की अस्मिता जिसको प्यारी नहीं, वह कोई और है, भारतीय तो नहीं’ सुनाकर वाहवाही लूटी। उनकी रचना प्राण पर देह का आवरण जिंदगी को भी सराहा गया।
कानपुर से पहुंचे मुकेश श्रीवास्तव ने वीर रस की रचनाएं सुनाकर वाहवाही लूटी। उनकी रचना ‘तितली से भूलकर भी मांगता नहीं पराग, ना ही खुशबू भरा गुलाब मांगता हूं मैं, नीली पीली लाल बत्ती की भी नहीं है चाह, और ना विधायिकी रूआब मांगता हूं मैं ’ इस दौरान महिला कवि नमिता नमन, नीर गोरखपुरी, राजीव पाराशर, तुषा शर्मा, सुमित द्विवेदी ने भी काव्य पाठ किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री डॉ सत्यपाल सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि साहित्य से समाज आगे बढ़ता है। इस दौरान एसपी जयप्रकाश मौजूद रहे। इसमें अतिथियों और कवियों को सम्मानित किया। इसकी अध्यक्षता अजय चौहान ने की। संचालन सुमित द्विवेदी ने किया। इसमें स्कूल के प्रबंधक सुरेंद्र चौहान, अध्यक्ष सतपाल चौहान, धारा सिंह, प्रवेश चौहान, आचार्य गजेंद्र सिंह, पंडित नरेश कुमार शर्मा, सुरेश चंद कौशिक मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें