दोघट (बागपत)। निरपुड़ा गांव में चल रही चकबंदी प्रक्रिया कुछ समय के लिए रोक दी। चकबंदी को लेकर किसान दो गुटों में बंट गए हैं। चकबंदी अधिकारियों ने अपनी रिपोर्ट चकबंदी आयुक्त लखनऊ को भेजी है। आदेश आने के बाद ही चकबंदी प्रक्रिया शुरू होगी।
निरपुड़ा गांव में चकबंदी प्रक्रिया को लेकर विवाद शुरू हो गया। किसान दो गुटों में बंट गए हैं। एक गुट चकबंदी कराना चाहता है, लेकिन दूसरा गुट चकबंदी कराना नहीं चाहता। किसानों के एक गुट ने कहा पारदर्शिता से चकबंदी कराई जाए और गांव में ही बैठ कर चक काटे जाए। जबकि दूसरे गुट ने कहा चकबंदी अधिकारी बामनौली की तरह गांव में चकबंदी करना चाहता है। इस तरह की चकबंदी से किसान बर्बाद हो जाएंगे, इसलिए चकबंदी नहीं कराई जाए। मंगलवार को गांव के शिव मंदिर में चकबंदी अधिकारियों ने किसानों की समस्याएं सुनी और उनसे सुझाव भी लिए । बैठक में दो गुटों में बंटे किसानों में नोंक झोंक भी हुई । चकबंदी अधिकारी बिना कुछ बताए ही वापस लौट गए । इस संबंध में सहायक चकबंदी अधिकारी कुंवर मोहम्मद अब्दुल ने बताया कि दोनों गुटों के किसानों की बात सुनने के बाद फिलहाल चकबंदी प्रक्रिया कुछ दिनों के लिए रोक दी है। चकबंदी आयुक्त लखनऊ को रिपोर्ट भेजी दी। आयुक्त का आदेश आने के बाद ही गांव में चकबंदी प्रक्रिया शुरू सकेगी