बड़ौत (बागपत)। हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने तहसील में प्रदर्शन कर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा और नगर में चल रहे अवैध कोचिंग सेंटरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
हिंदू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष मधु सूधन शास्त्री के नेतृत्व में कार्यकर्ता तहसील पहुंचे। उन्होंने कहा नगर में कुछ कोचिंग सेंटर अवैध रूप से चलाए जा रहे हैं, उनके पास कोई अनुमति नहीं है। उनके पास कोई पार्किंग की जगह भी नहीं है। कोचिंग में आने वाले छात्र बाइक खड़ी करते हैं और मोहल्लेवासियों का आए दिन उनसे विवाद रहता है। उन्होंने एसडीएम को ज्ञापन देकर अवैध रूप से चलाए जा रहे कोचिंग सेंटरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इसमें राहुल, परम मान, प्रवीण, किशोर चौहान सहित अन्य लोग शामिल रहे।