फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छपरौली विधायक ने विधानसभा में उठाया चौगामा नहर का मुद्दा

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। छपरौली विधायक सहेंद्र सिंह रमाला ने चौगामा नहर में पानी की कमी को लेकर विधानसभा में प्रश्न किए। वहीं सिंचाई मंत्री व प्रमुख सचिव सिंचाई व मुख्यमंत्री तक प्रयास किए। जिसके बाद कुछ सफलता हाथ लगी है।
विज्ञापन

उन्होंने प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि चौगामा नहर में पानी की कमी से किसानों को हो रही समस्या को लेकर वह काफी समय से सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह से लेकर प्रमुख सचिव सिंचाई विभाग व मुख्यमंत्री से संपर्क में थे। प्रथम विधानसभा सत्र के दौरान उन्होंने चौगामा नहर का मुद्दा विधानसभा में सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह के समक्ष रखते हुए नहरों व रजवाहों की सफाई की मांग की थी। उन्होंने 15 अप्रैल 2017 में सिंचाई मंत्री को पत्र लिखकर समस्या की हल की मांग की थी। कोई कारवाई न होती देख उन्होंने 10 जुलाई को सिंचाई मंत्री को पत्र लिखा तो उन्होंने कार्रवाई के लिए प्रमुख सचिव सिंचाई विभाग व प्रमुख अभियंता सिंचाई लखनऊ उप्र को आदेशित किया।
उन्होंने बताया कि लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष चौगामा नहर की समस्या के निदान की मांग की व पत्र के द्वारा मुख्यमंत्री को 22 अगस्त के माध्यम से बताया। इसी संबध में 11 फरवरी 2018 को प्रमुख सचिव सिंचाई को कार्रवाई की मांग को लेकर लिखा गया। दूसरे विधानसभा सत्र में भी चौगामा नहर की समस्या को हल करने की मांग का मुद्दा उठाया गया। निचले स्तर पर भी प्रयास जारी रखते हुए अधिशासी अभियंता सिंचाई विभाग शामली से लगातार बात की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें