बागपत। वित्तीय वर्ष के आखिर में बैंकों की छुट्टियां ग्राहकों के लिए परेशानी का कारण बन सकती है। ग्राहकों को एटीएम पर ही निर्भर रहना पड़ेगा। जिन बैंकों के एटीएम शाखा के अंदर ही लगवाए गए हैं, उस क्षेत्र के लोगों को अधिक परेशानी होगी।
वित्तीय वर्ष के आखिरी में बैंकों की कई दिन तक छुट्टियां रहेगी। 24 मार्च को चौथे शनिवार, 25 मार्च को रविवार की छुट्टी है। इसके बाद 29 मार्च को महावीर जयंती, 30 मार्च को गुड़ फ्राइडे की छुट्टी रहेगी। 31 मार्च को पांचवां शनिवार है, इस दिन बैंक खुलेंगे जरूर, लेकिन वित्तीय वर्ष का आखिरी दिन होने के कारण लेन-देन प्रभावित होगा। एक अप्रैल को रविवार होने के कारण छुट्टी है। लगातार कई दिन तक छुट्टी के कारण खातेदारों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। देहात क्षेत्र में एटीएम की सेवाएं सुचारु नहीं होने के कारण अधिक परेशानी ग्रामीण क्षेत्र के खातेदारों को होगी। प्रभारी एलडीएम बसंत कुमार मित्रा का कहना है कि एटीएम व्यवस्था सही कराई जाएगी, खातेदारों को परेशानी नहीं होने देंगे।