बागपत। सहकारी समितियों के सभापति और उपसभापति के चुनाव को लेकर दिनभर गहमागहमी का माहौल रहा। सियासी गुणाभाग के बीच 25 समितियों पर सभापति और उपसभापति निर्विरोध चुने गए, लेकिन 11 समितियों पर प्रशासन को मतदान कराना पड़ा। मतदान के बाद चुनाव अधिकारियों ने नतीजे घोषित किए। विजयी प्रत्याशियों ने जश्न मनाया। लड्डू बांटकर खुशी मनाई।
मंगलवार को 36 समितियों के सभापति और उपसभापति के लिए चुनाव होना था। समितियों पर सुबह साढ़े आठ बजे से प्रक्रिया शुरू हुई। सियासी गुणा भाग शुरू हुआ तो जिले की 25 समितियों पर संचालक मंडल ने सभापति और उपसभापति को निर्विरोध चुन लिया, लेकिन 11 समितियों पर सहमति नहीं बनने के कारण मतदान कराना पड़ा। सरूरपुर कलां कृषक सहकारी समिति पर हंगामा हुआ। जिला सहायक निबंधक (सहकारिता) विकास कुमार नेहरा ने बताया जनपद में सहकारी समितियों के सभापति और उपसभापति का चुनाव शांतिपूर्ण निपट गया। उन्होंने बताया मंगलवार को जनपद में 36 सहकारी समितियों में सभापति और उपसभापति चुने गए हैं।
इन समितियों पर निर्विरोध चुने गए पदाधिकारी
समिति सभापति उपसभापति
मीतली मनोज कुमार रणवीर
नौरोजपुर बिजेंद्र सिंह ओमपाल
गाधी हरपाल सिंह रीता देवी
बालैनी रण सिंह सरोज
पिलाना विनोद राजकुमार
खेकड़ा रामअवतार कमलेश
काठा प्रवेश सत्यवीर
रटौल बलजीत हबीबू
मसूरी संजीव यादव योगेश
लहचौड़ा राधेश्याम प्रसन्ना
सिंगौली तगा भूपेंद्र वेदप्रकाश
फिरोजपुर प्रमोद कुमार सुमन
बड़ौत कृष्णपाल नवाब कौर
हिलवाड़ी शिमला देवी मुमताज
शबगा योगेश पूनम
बरवाला रुपेश रविंद्र
आदर्श नंगला कृष्णपाल मनोज
रमाला राजेंद्र पाल सत्यवीर
रठौड़ा जगपाल नीरज देवी
छपरौली सतेंद्र सुधीर
नांगल सुभाष त्यागी अशोक
बासौली कुलवीर सविता
बिनौली सीमा जितेंद्र
दाहा सरिता राणा गय्यूर
दोघट अनीता नरेंद्र
यहां चुनाव से बनीं समिति की सरकार
समिति सभापति उपसभापति
सरूरपुर कलां अरविंद कुमार प्रमोद
बुढ़सैनी किशनपाल राजबीर
ढिकौली नरेश देवेंद्र
खट्टा बिमलेश अनिल
मुकारी राकेश सुनील
हिसावदा नरेंद्र प्रेमलता
निबाली अय्यूब वीरेंद्र
बिजरौल रविेंद्र रविंद्र कुमार
कासिमपुर तरुण नवाब अली
किशनपुर सर्वेश राधेश्याम
बड़ागांव राजेश शर्मा जय कुमार