फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेधावी छात्रों का किया गया जोरदार स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)। नेताजी सुभाष चंद बोस इंटर कॉलेज, तवेला गढ़ी में नव वर्ष 2018 धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर मेधावी छात्रों का भव्य स्वागत किया । छात्र-छात्राओं ने सुंदर रंगोली भी बनाई।
विज्ञापन

नव वर्ष के उपलक्ष्य में प्रात: यज्ञ किया। यज्ञ के ब्रह्मा अशोक कुमार शास्त्री रहे। इसमें शिक्षकों व छात्र-छात्राओं ने आहुतियां दी। मेधावी छात्र विकास कुमार और झारखंड में उप्र की कबड्डी टीम में गोल्ड मेडल जीतकर आए छात्र देवेश छिल्लर पुत्र चंद्रपाल सिंह का ग्राम प्रधान देवेंद्र सिंह ने स्वागत किया। विद्यालय के प्रबंधक देवेंद्र सिंह ने प्रधान राजीव कुमार को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य रूकुमपाल सिंह यादव ने प्रधान का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इसमें सतीश कुमार, प्रशांक छिल्लर, गजेंद्र पाल, सुशील कुमार, अरविंद कुमार, विशेष कुमार, इरफान, सीमा देवी, मीरा देवी, आरजू छिल्लर, पूजा छिल्लर, दीपा देवी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें