फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3792 परीक्षार्थी नहीं दे सकेंगे यूपी बोर्ड परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। यूपी बोर्ड के हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा के लिए नकल माफियाओं पर नकेल कसने की तैयारी है। परीक्षा फार्मों की छानबीन के बाद जिले के 3792 विद्यार्थियों के आवेदन निरस्त कर दिए गए हैं। आवेदन में कमियां मिलने और डबल आवेदन की आशंका के चलते बोर्ड ने यह कदम उठाया है।
विज्ञापन

छह फरवरी से जिले के 47 केंद्रों पर बोर्ड की परीक्षा होगी। जिला स्तर पर इंटर और हाईस्कूल के लिए 37489 विद्यार्थियों का पंजीकरण हुआ था, जिसकी सभी प्रक्रिया बोर्ड की वेबसाइट पर पूरी हुई है। विद्यालयों में व्यक्तिगत और संस्थागत विद्यार्थियों के आवेदन किए गए है। डीआईओएस पीके मिश्रा ने बताया कि परीक्षा के लिए बोर्ड ने सख्त है। जो परीक्षा केंद्र बनाए गए है उनके व्यवस्थापकों को निर्देशित किया जा चुका है कि परीक्षा में कोई भी गड़बड़ी होती है तो कार्रवाई होगी। बताया कि बोर्ड ने हाईस्कूल के 1992 और इंटर के 1800 विद्यार्थियों को अपात्र घोषित किया गया है। जो परीक्षा में नहीं बैठ सकेंगे। इंटर के लिए 18393 और हाईस्कूल के लिए 19096 का पंजीकरण हुआ है। जिनमें से अब 33697 विद्यार्थी ही शेष रह जाएंगे। डीआईओएस ने बताया कि इस बार शिक्षा माफियाओं की नहीं चलेगी। कहीं भी लापरवाही मिलेगी तो सख्त कार्रवाई होगी।

तीन जोन में होगी परीक्षा
डीआईओएस पीके मिश्रा ने बताया कि परीक्षा को तीन जोन में बांटा गया है। जिसके लिए जोनल मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट और स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए जाएंगे। वहीं, सभी 47 परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे की व्यवस्था के निर्देश दे दिए हैं। परीक्षा में किसी भी कीमत पर गड़बड़ी नहीं होने दी जाएगी। तीन वित्तविहीन परीक्षा केंद्रों पर एक-एक पर्यवेक्षक तैनात की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें