बागपत। डीसीओ दफ्तर पर कई गांवों के किसान पहुंचे। उन्होंने सामान्य प्रजाति का गन्ना नहीं लेने का आरोप लगाते हुए काफी देर तक हंगामा किया। किसानों ने कहा गन्ने की खरीद नहीं की गई तो गेहूं की बुवाई कैसे होगी। चेतावनी दी जल्द समस्या दूर नहीं की सड़कें जाम की जाएगी।
सोमवार को सरूरपुर कलां, खट्टा प्रह्लादपुर, सांकरौद और निवाड़ा अन्य गांवों के किसान डीसीओ दफ्तर पहुंचे। किसानों ने कहा सामान्य और रिजेक्ट श्रेणी का गन्ने की मात्रा अधिक है, जबकि अगेती श्रेणी का गन्ना कम है। मिलों पर अगेती प्रजाति के गन्ने को ही लिया जा रहा है जबकि सरकार ने तीनों श्रेणी के गन्ने को लेने निर्देश दिए हैं। गन्ना विभाग की ओर से लापरवाही बरती जा रही है। शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। खेतों में गन्ना सूखने लगा है। गेहूं की बुवाई की चिंता सता रही है। मंडलायुक्त और गन्ना आयुक्त तक की जिले के अफसर सुनवाई नहीं कर रहे है। चेतावनी दी जल्द समस्या का समाधान नहीं सड़क को जाम करने से भी पीछे नहीं हटेंगे। इसमें सुभाष नैन, रामपाल, विजयपाल, बारू, जयप्रकाश, बलजोर, जितेंद्र, हरपाल सिंह, अमित, पिंटू, राहुल, मोनू, कपिल और विनोद मौजूद रहे।
सामान्य गन्ने को दर्ज कर दिया अगेती श्रेणी में
बागपत। सांकरौद गांव के किसान जिला गन्नाधिकारी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने कहा गांव में उनके सामान्य श्रेणी के इंडेंट को अर्ली श्रेणी में दर्ज कर दिया है। इस कारण काफी परेशानी हो रही है। पर्ची नहीं पहुंच पा रही है। शिकायत करने के बाद भी अधिकारी उनकी समस्या का समाधान नहीं कर रहे हैं। इस दौरान संदीप खट्टा, देवेंद्र, कृष्ण कुमार, राजकुमार आदि मौजूद रहे।