फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतियोगिता में गांधी सदन का रहा जलवा

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। इंद्रप्रस्थ पब्लिक स्कूल में चल रही प्रतियोगिता वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के समापन पर मां सरस्वती की उपासना की गई। गांधी सदन ने प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। टीम के खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

शनिवार को खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ एडीएम न्यायिक विधान जयसवाल लोकपाल सिंह ने किया। उन्होंने कहा खेलकूद का विद्यार्थियों के जीवन में अहम भूमिका रहती है। जितनी जरूरी है, उतना ही खेलकूद करना भी जरूरी है। इससे मानसिक और शारीरिक विकास होता है। कक्षा एक से पांच तक के बीच हेडमिस्टे्रस श्वेता अरोडा के नेतृत्व में कोट रेस, म्यूजिकल चेयर, लेमन रेस, फ्रूट रेस अन्य प्रतियोगिता चली। कक्षा छह से 12 तक की खेलकूद प्रतियोगिता विनय सहरावत और अशोक तोमर ने सभी सदनों के शॉटपुट, जेवलिन, थ्रो, लंबी कूद, ऊंची कूद, 1500 मीटर दौड़, 3000 मीटर दौड़, रिले रेस, डिकस थ्रो, 100 मीटर रेस प्रतियोगिता हुई। इसमें गांधी सदन प्रथम, नेहरू द्वितीय और सुभाष सदन तृतीय रहा। सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी गौरव पंवार और मीनाक्षी धामा को चुना गया। विद्यालय की अध्यक्ष शशि चौधरी ने विजेताओं को सम्मानित किया। खेलों का समापन राष्ट्रगान के साथ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें