फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलकूद महोत्सव के विजेता छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

श्रीराम शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज मेें बृहस्पतिवार को सम्मान समारोह आयोजित किया। इसमें खेलकूद महोत्सव के विजेता छात्र-छात्राओं को ट्राफी और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

समारोह का शुभारंभ डायरेक्टर उपेंद्र चौधरी, प्रधानाचार्य राजीव तोमर, मैनेजर विक्रम और रणपाल सिंह ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया। डायरेक्टर ने कहा पढ़ाई के साथ-साथ युवाओं को खेलकूद प्रतियोगिता मेें भी हिस्सा लेना चाहिए, क्योंकि खेलकूद से बच्चों को मानसिक, बौद्धिक और शारीरिक विकास होता है। उन्होंने कहा स्वस्थ रहने के लिए योग और खेलकूद जरूरी है। समारोह में उन्होंने खेलकूद महोत्सव में अलग-अलग स्पर्धाओं मेें विजयी हुई टीम के खिलाड़ियों में अंकिता, नेहा, सीमा, प्रीति, ज्योति, सुषमा, बबीता, उषा, राधा, आकाश, अमरदीप, राजेश, मोहित, सोनू, अखिलेश, रोहित, रवि, प्रवेश आदि को ट्राफी व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। संचालन रणपाल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें