फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसके सिर सजेगा ताज, फैसला आज

Fri, 01 Dec 2017 12:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
निकाय चुनाव के नतीजों की घड़ी आ पहुंची है। शुक्रवार को तीन नगर पालिका और पांच नगर पंचायतों के 676 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा। बागपत, बड़ौत और खेकड़ा में होने वाली मतगणना के लिए प्रशासन ने चाक-चौबंद व्यवस्था की है। डीएम भवानी सिंह खंगारौत और एसपी जयप्रकाश ने मतगणना स्थलों का दौरा किया। डीएम ने कहा कि मतगणना तय समय पर शुरू होगी।
विज्ञापन


नगर पालिका बागपत, बड़ौत और खेकड़ा, नगर पंचायत अमीनगर सराय, छपरौली, अग्रवाल मंडी टटीरी, दोघट और टीकरी का ताज किसके सिर होगा, इसका फैसला शुक्रवार को होगा। बागपत के सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलेज, बड़ौत में कृषि उत्पादन मंडी और खेकड़ा में एमएम इंटर कॉलेज में मतगणना की तैयारी कर ली गई है।

कुल 2,08,785 लाख मतदाताओं में से 1,33,805 लाख मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। पालिका और नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद के 99 प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा। सभासद के लिए सबसे अधिक 178 प्रत्याशी बड़ौत पालिका से चुनाव मैदान में रहे।
विज्ञापन


डीएम और एसपी ने बड़ौत, बागपत और ख्ेाकड़ा के मतगणना स्थलों का निरीक्षण किया। एसडीएम विवेक कुमार यादव ने बताया मतगणना स्थल की व्यवस्था चाक-चौबंद रहेगी। उधर, दिनभर आरओ और एआरओ दफ्तर के बाहर अध्यक्ष और सभासद पद के प्रत्याशियों के एजेंट बनने के लिए लोगों की भीड़ रही। जरूरी प्रक्रिया को पूरा कराने के बाद एसडीएम के आदेश पर एजेंट बनाए हैं।

एसडीएम विवेक कुमार यादव ने सभी समर्थक और प्रत्याशियों को निर्देशित किया मतगणना स्तर पर किसी भी तरह का हंगामा करने का प्रयास किया तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें