बड़ौत (बागपत)।
दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज मेें सोमवार को आयोजित समारोह में चौधरी चरण सिंह विवि में हुई बैडमिंटन प्रतियोगिता में चैंपियन बनी टीम का कॉलेज स्टाफ ने स्वागत किया ।
इस कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. वीरेंद्र सिंह, शारीरिक विभागाध्यक्ष डॉ. डीसी मौर्य, डॉ. केजी पांडेय और डॉ. महेश कुमार मुछाल ने संयुक्त रूप से किया। शारीरिक विभागाध्यक्ष डॉ. डीसी मौर्य ने बताया कि चौधरी चरण सिंह विवि में 24 से 26 नवंबर तक चौधरी चरण सिंह विवि मेरठ बैडमिंटन प्रतियोगिता चली। इसमें कॉलेज की टीम ने श्रीराम कॉलेज मुजफ्फरनगर, आरपी कॉलेज मेरठ, मनोहर लाल कॉलेज मेरठ आदि टीम को हराकर चैंपियनशिप जीती। विजेता टीम में शामिल खिलाड़ियों मेें उपासना राठी, उर्वशी राठी, पूजा, प्रिया सिंह आदि को ट्राफी देकर सम्मानित किया । इसमें डॉ. शशिकांत, डॉ. भारती त्यागी, डॉ. राजीव कुमार, डॉ. ममता कौशिक, डॉ. किरण गर्ग, डॉ. शौकेंद्र, डॉ. सुनीता आदि रहे।