फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी का नल और जीप बना सबकी पसंद

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। मनपसंद चुनाव चिह्न लेने के लिए प्रत्याशी और उनके समर्थक बागपत तहसील पहुंचे। फार्म भरकर इसके लिए आवेदन किया। उम्मीदवारों ने अध्यक्ष पर पानी का नल, जीप, रिक्शा के लिए सबसे अधिक आवेदन किया। सभासद के लिए कार, पतंग की दावेदारी की।
विज्ञापन

निकाय चुनाव लड़ रहे अध्यक्ष और सभासद के प्रत्याशियों को मंगलवार को चुनाव चिह्न आवंटित होंगे। सोमवार को प्रत्याशी और उनके समर्थक तहसील पहुंचे। मन पंसद चुनाव चिह्न लेने के लिए आवेदन किया। अध्यक्ष पद के लिए सबसे ज्यादा पसंद पानी का नल को किया जा रहा है। इसके अलावा जीप, रिक्शा और पंखा के लिए आवेदन किया। सभासद के प्रत्याशी कार, पतंग, उगता सूरज और झोपड़ी के लिए फार्म भरे। भाजपा, बसपा, कांग्रेस, रालोद, सपा, आम आदमी पार्टी सहित 18 पार्टियों के चुनाव चिह्न भी बैलेट पेपर पर अंकित किए हैं। इसके अलावा अध्यक्ष पद के लिए 39 और सभासद पद के लिए 42 चुनाव चिन्ह प्रत्याशियों को आवंटित किए जाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें