बड़ौत (बागपत)।
दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने सोमवार को बीएचयू में छात्राओं के साथ हुई छेड़खानी और धरने पर बैठे छात्रों पर लाठी चार्ज करने के विरोध में पुलिस प्रशासन का पुतला जलाया।
सोमवार को काफी संख्या में छात्र-छात्राएं कॉलेज परिसर में एकत्र हुए और प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा बीएचयू में छात्राओं के साथ हुई छेड़छाड़ की घटना को कतई बर्दास्त नहीं किया जाएगा। छात्र इसका विरोध करते हैं, साथ ही छेड़छाड़ के विरोध मेें धरने पर बैठे छात्रों पर पुलिस प्रशासन द्वारा जो लाठी चार्ज किया गया है, इसका भी विरोध होगा। उन्होंने बीएचयू में चल रहे धरने का समर्थन कर घटना के जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उन्होंने पुलिस प्रशासन का पुतला जलाया। मांग पूरी न होने पर छात्रों ने उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। सूचना पर पहुंचे प्राचार्य डॉ. वीरेंद्र सिंह ने समझा-बुझाकर छात्रों को शांत किया। इनमें प्रवेंद्र चौधरी, विशाल, प्रवीण, अंकित, हरीश कुमार, प्रिंस, कमल, अंकित राठी, आरिफ, दीपक, पुनीत शर्मा, अक्षय, श्याम आदि रहे।