फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक गलत काम साबित कर दो तो छोड़ दूंगा राजनीति: योगेश धामा

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। नाव हादसे के बाद काठा गांव में पहली बार पीड़ित परिवारों को एक साथ पंचायत में बुलाया । इसमें विधायक योगेश धामा पहुंचे और पीड़ित परिवारों से बातचीत की। उन्होंने कहा सीएम योगी आदित्य नाथ से मिलकर हर संभव मदद दिलाएंगे। उन्होंने कहा कुछ लोग ग्रामीणों के बीच पहुंचकर उन पर आरोप लगा रहे हैं, लेकिन अगर उनके ऊपर एक भी आरोप साबित कर दें तो वह राजनीति छोड़ देंगे।
विज्ञापन

बुधवार को काठा में पंचायत आहूत की गई। पीड़ित परिवारों के अलावा गांव के मौअज्जिज लोग मौजूद रहे। विधायक ने कहा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पीड़ित परिवारों के साथ हैं और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है। किसी भी पीड़ित परिवार पर कार्रवाई नहीं होने दी जाएगी। जो दो-चार लोग आरोपी हैं, पुलिस उसकी जांच कर रही है। इसके अलावा किसी पर कार्रवाई नहीं होगी। उन्होंने कहा कुछ लोग गांव दर गांव उन पर आरोप लगा रहे हैं, यह गलत है। वह ऐसी गलत राजनीति नहीं करते। आरोप लगाने वाले पहले खुद को देख लें। इसमें जयदीप प्रधान, प्रवीण प्रधान बंदपुर, बिल्लू प्रधान, महा सिंह, तेज सिंह, तेजपाल, लाला सुन्हेंड़ा, धर्मेंद्र एडवोकेट, ओमबीर, सुखबीर सिंह, पाले सिंह, अशोक, सत्यपाल, वीर सैन जयचंद मौजूद रहे। पीड़ित परिवार के नीटू, प्रमोद प्रमुख, विनोद, रमेश, यशवंत, जोगेंद्र, धर्म सिंह, सत्तू ने मुकदमे वापस करने, बेहतर इलाज और मुआवजा दिलवाने की मांग की।


मुआवजा राशि नौ लाख रुपये हुई, सीएम से करेंगे मांग
बागपत। विधायक योगेश धामा ने ग्रामीणों को बताया जिला पंचायत की जिला निधि से पीड़ित परिवारों को दो-दो लाख रुपये के मुआवजे का प्रस्ताव किया है, जल्द ही यह राशि पीड़ित परिवारों को मिल जाएगी। इसके अलावा आपदा बीमा योजना से पीड़ित परिवारों को पांच-पांच लाख रुपये की मदद जल्द ही दी जाएगी। दो-दो लाख रुपये की सहायता राशि मिल चुकी है। नौ लाख रुपये की सहायता के अलावा सोमवार को सीएम योगी आदित्य नाथ से पांच-पांच लाख रुपये की सहायता की मांग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें