फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव में शराब बांटने वालो का होगा बहिष्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)।
विज्ञापन

कस्बे में वार्ड एक और दो के लोगों की बैठक हुई, जिसमें निर्णय लिया गया कि निकाय चुनाव में शराब बांटने वालों का विरोध किया जाएगा। युवाओं को इसके प्रति जागरूक करेंगे। इसके लिए एक समिति का गठन किया गया।
विज्ञापन

निकाय चुनाव के लिए सरगर्मी शुरू हो गई है। दावेदार वोटरों के बीच पहुंचकर अपने पैठ बना रहे हैं। प्रलोभन दिया जा रहा है। इसे लेकर टटीरी कस्बे में वार्ड एक और दो के नागरिकों की बैठक हुई, जिसमें सभी ने निर्णय लिया गया कि चुनाव में शराब बांटने वालों का बहिष्कार किया जाएगा। शराब के बदले वोटिंग नहीं होगी। इसके लिए एक समिति का गठन किया गया है, जिसमें राधेश्याम रवि, राजकुमार बौद्ध, हरपाल सिंह, पूर्व सभासद सुमन देवी, संतरा देवी को शामिल किया जाएगा। राधेश्याम रवि ने कहा कि युवाओं का नशाखोरी से बचाने के लिए यह निर्णय लिया गया है। प्रत्याशियों द्वारा नशा बांटने की इस प्रथा को खत्म किया जाएगा। निष्पक्ष और निस्वार्थ कस्बे में चुनाव कराएंगे। राजकुमार कुचालिया, गुलाब, मनोज कुमार, राजपाल, नरेश, जयपाल, सुभाष, पूनम देवी, मंजू, सुरेश, सत्यपाल, धीर सिंह, चमनलाल, राहुल कुमार, प्रवेश कुमार, देवेंद्र, अवतार सिंह, अनूप सिंह, बिजे सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें