बागपत। आशा कार्यकत्री वेलफेयर एसोसिएशन ने कलक्ट्रेट में धरना दिया और मुख्यमंत्री को संबोधित 12 सूत्रीय ज्ञापन डीएम को सौंपा। उन्होंने कहा यदि मांग पूरी नहीं हुई तो आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
बृहस्पतिवार को आशा कार्यकत्री कलक्ट्रेट में एकत्र हुई। मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन और नारेबाजी की। डीएम को ज्ञापन सौंपा। इसमें आशा को राज्य कर्मचारियों का दर्जा दिया जाए, कर्मचारी का दर्जा न मिलने तक 18 हजार मानदेय करें, विभागीय बीमा, सभी मदों का भुगतान, डिलीवरी केस के समय रात में रुकने के लिए अतिरिक्त धनराशि और सुरक्षा, शिक्षित आशा को एएनएम पर पदोन्नति, परिवार को मुफ्त चिकित्सा सुविधा, चिकित्सालयों पर विश्राम कक्ष, सेवाकाल में निधन होने पर आश्रितों को सेवायोजित करने, घर से लाने और ले जाने की व्यवस्था, लंबित देयों का भुगतान के साथ उनका समय पर मानदेय दिलाया जाए। आशाओं ने बताया मांगों को लेकर आंदोलन कर चुकी है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। जल्द भुगतान नहीं हुआ तो इसके विरोध में आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। इसमें जिला प्रभारी रविंद्र गुप्ता, जिलाध्यक्ष रीना शर्मा, हरकेश, बेबी, सुमन, कुसुम, बरखा, बबीता, बाला, कमलेश मौजूद रहे।