बागपत। आरटीआई कार्यकर्ता एडवोकेट पवन तिवारी ने बताया जिला अस्पताल, सीएचसी और पीएचसी में खरीदी दवा के बारे में सूचना मांगी। सीएमओ सूचना आयोग में पेश होकर सीएमएस पर दवा का रिकॉर्ड होने की बात कहते हुए पल्ला झाड़ लिया। आयोग ने सीएमएस को दवा के रिकार्ड के साथ तलब किया है। इस संबंध में स्पष्टीकरण भी मांगा गया है।
तीनों विधानसभा से जाएंगे कार्यकर्ता
बागपत। बसपा की समीक्षा बैठक कार्यालय में हुई। इसमें वक्ताओं ने बताया मेरठ में सुभारती विश्वविद्यालय के सामने पार्टी की 18 सितंबर को रैली होगी। इसमें मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री मायावती रहेगी। तीन मंडलों के कार्यकर्ता शिरकत करेंगे। जिले की प्रत्येक विधानसभा से पांच-पांच हजार कार्यकर्ता पहुंचेंगे। बबलू कौशिक ने बताया इमरान कभी बसपा का कार्यकर्ता नहीं रहा है। वह अवसरवादी है और बिना कार्यकर्ता और पदाधिकारी के पार्टी का नाम लेता रहा है। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जयकुमार जाटव ने की। संचालन विक्रम भाटी ने किया। इसमें बबलू कौशिक, संदीप प्रजापति, यासीन सलमानी, सत्येंद्र मौर्य, राजपाल, इरशाद, गुलशान, हरपाल, चेतराम मौजूद रहे।